Please Share
खटीमा: खटीमा के ग्राम चंदेली में बीते बुधवार को जमीनी विवाद के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने बलविंदर सिंह के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को खटीमा पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी सतपाल सिंह व उसके साथी बलदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये विवाद दो बीघा जमीन को लेकर चल रहा था और परिवार के ही किसी रिश्तेदार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बलविंदर सिंह पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी जान चली गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं अब पुलिस इस हत्याकांड के चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
