Please Share
उधमसिंह नगर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने NH 309 की बदहाली का वीडियो जारी किया है। इसमें पूर्व सीएम हरीश रावत ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस सड़क की सुध लेने की गुजारिश की है।
हरीश रावत इस वीडियो में खुद करीब डेढ़ किलोमीटर चल कह रहे हैं कि खड्डे पर सड़क है या सड़क पर खड्डे हैं इस बात का पता नहीं चल रहा है। आपको बता दें कि यह सड़क मुरादाबाद, उधम सिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, जिलों को जोड़ने में लाइफ़लाइन का काम करती है लेकिन सड़क के हालत इतने लचर हैं कि पैदल चलने में तक लोगों को परेशानी होती है।
