Harela 2026: Remarkable Tree Plantation Drive Held in Bageshwar: हरेला लोकपर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प, बागेश्वर में जनभागीदारी के साथ हुआ व्यापक वृक्षारोपण

Please Share
नरेंदर बिष्ट की रिपोर्ट;
बागेश्वर, 16 जुलाई: उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जनपद बागेश्वर के हरेला वन, जौलकांडे में गुरुवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। (Harela 2026 Bageshwar Tree Plantation)
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर जनपद बागेश्वर के लोगों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण की भावना का प्रतीक हरेला पर्व हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

2026 Big Boost for Uttarakhand! Uttarakhand Aviation Academy: उत्तराखंड में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी, सभी जिला मुख्यालयों को हवाई सेवा से जोड़ने की तैयारी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से चलाया जा रहा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। (Harela 2026 Bageshwar Tree Plantation)
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
हरेला पर्व उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश देता है। इस अवसर पर लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी सभी ने संकल्प लिया।