गडकरी बोले- महाराष्ट्र वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं, फडणवीस ही होंगे मुख्यमंत्री

Please Share

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ किया है कि देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होते हैं मुख्यमंत्री उसी का होता है। भाजपा के पास राज्य में 105 विधायक हैं। यह साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का महाराष्ट्र सरकार गठन से कोई संबंध नहीं है। वहीँ खुद के महाराष्ट्र की राजनीति में वापसी को लेकर चल रहे खबरों पर कहा कि वह केंद्र में ही बने रहेंगे। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है।