स्नैक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत, कई झुलसे

Please Share

नई दिल्ली: बिहार के मुज्जफरपुर में सोमवार को एक स्नैक फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई मजदूर घायल हो गये जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा फैक्ट्री में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है।

बेकरी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। आग को बुझाने का काम लगातार जारी है। फिलहाल, आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं लग सका है। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। इसके अलावा आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।