Please Share
हरिद्वार : सुलतानपुर में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
मौके पर पहुंचे लक्सर सीओ चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की करीब 6 माह पहले लव मैरिज हुई थी। सोमवार को अचानक उसकी मौत होने की खबर पुलिस को मिली। सीओ का कहना है कि परिजनों के अनुसार महिला को मिर्गी का दौरा पडता था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई, लेकिन मामला संदिग्ध है इसलिए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

