ट्रेन के चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मोत

Please Share

देहरादून: कल दिनांक 07.03.2020 को थाना डोईवाला को सूचना मिली कि लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आकर घायल हो गया है । इस सूचना पर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर उपरोक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट देहरादून में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा देवेंद्र साहनी को मृत घोषित किया गया । मतृक का नाम देवेंद्र साहनी पुत्र एम.सी.साहनी निवासी 79 अंसारी मार्ग चकराता रोड देहरादून है।

मृतक देवेंद्र साहनी के परिजनों को सूचित कर आज पंचायतनामा पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के उपरांत मृत शरीर को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply