बागेश्वर: भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की साईकिल रिले रैली अल्मोडा से कौसानी होते हुए बैजनाथ पहुंची। इस रैली में पूरे भारत से इस विभाग के 60 कर्मचारी भाग ले रहे हैं। रैली को पांच चरणों व 12-12 लोगों के समूहों में विभाजित किया गया है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
आपको बता दें कि, इस साईकिल रैली का शुभारंभ 30 मार्च को पंतनगर एयरपोर्ट से हुआ था। पांच चरणों में विभाजित इस रैली को केवल विमान प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया है। इस रैली के द्वारा आम जन को स्वच्छता अभियान, अपशिष्ट प्रबंधन, नदी बचाओ, जल संरक्षण और पाॅलीथिन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस रैली का अगला पडाव ग्वालदम होगा। इसके साथ ही 22 अप्रैल को देहरादून एअरपोर्ट में इस रैली का समापन किया जायेगा।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली साईकिल रैली
Please Share
