Please Share
हरिद्वार: हरिद्वार नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे सब आयुक्त को ज्ञापन देने गए थे, लेकिन आयुक्त ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया और हड़ताल का ऐलान कर दिया। हडताल पर गये कर्मचारियों का कहना है कि, घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाले कर्मीयों का भी उनको समर्थन है और इस आंदोलन को अब व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा। इस हड़ताल से शहर में गंदगी और फैलने का खतरा पैदा हो गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
