Please Share
चमोली: बुधवार देर रात चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चमोली था। रात करीब दो बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीवत्रा 3.6 आंकी गई। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

