रानीखेत: ब्लॉक प्रमुख के लिये कांग्रेस व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया नामाकंन

Please Share

रिपोर्ट: नंदकिशोर गर्ग
रानीखेत: ब्लॉक मुख्यालय ताड़ीखेत में ब्लाक प्रमुख ज्येष्ठ व कनिष्ठ प्रमुख के लिये नामाकंन प्रक्रिया पूरी हुई। कांग्रेस समर्थित और भाजपा समर्थित 2-2 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे है। इस तरह कुल 6 प्रत्याशी 3 सीटों के लिये चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहाँ 6 नवम्बर को मतदान के बाद इसी दिन परिणाम घोषित होने हैं। इस बार कांग्रेस या भाजपा के सिम्बल पर चुनाव नही हो रहा है। वहीँ कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हीरा रावत की पत्नी रचना रावत इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही, जो इस बार चुनाव हार गई थी।