VIDEO: पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी समर्थकों ने चुनाव अधिकारी को पीटा

Please Share

लखनऊ: मुरादाबाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा एक चुनाव अधिकारी को पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव अधिकारी वोटिंग के दौरान मतदाताओं से सपा के साइकिल के निशान पर बटन दबाने के लिए कह रहा था। बता दें कि यहां से सपा के एसटी हसन चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी मैदान में हैं। बीजेपी के टिकट पर मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।