देहरादून: देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। कांग्रेस ने विनय गोयल के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। उन पर दलितों के लिए अपमानजनक शब्दों को प्रयोग करने का आरोप है। हाल ही में उनका एक स्टिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कह रहे हैं कि शायद ही ऐसा कोई दलित होगा जो, शराब नहीं बेचता होगा और बुरे काम नहीं करता होगा।
मामले को राजनीतिक रूप देते हुए कांग्रेस ने पूरे मामले में पुलिस से शिकायत कर विनय गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि, भाजपा नेता ने दलितों के लिए कई अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। उनकी मंशा साफ तौर पर पता चल रही है कि वे दलितों को अपमान करना चाहते हैं।
दरअसल, भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले महिला ने भाजपा संगठन मंत्री संजय कुमार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर पीड़िता ने विनय गोयल से खुद की बातचीत का स्टिंग भी किया है। इस बातचीत में विनय गोयल दलितों के लिए अमानजनक शब्द कहते देखे और सुने जा रहे हैं। यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस का क्या रुख रहता है।
VIDEO: भाजपा महानगर अध्यक्ष की बढ़ सकती मुश्किलें, कांग्रेस ने पुलिस में दी तहरीर
Please Share
