चमोली: भारी बारिश के चलते ढहा स्कूल, स्कूल बंद होने के चलते टला बड़ा हादसा

Please Share

चमोली: जहां एक ओऱ प्रदेश में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीँ ये बर्फबारी औऱ भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर बरस रही है। मंगलवार को भारी बारिश के चलते चमोली के गोपेश्वर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की इमारत ढह गई। गनीमत रही कि भारी बारिश के चलते स्कूलों का अवकाश होने से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।