Please Share
उत्तर प्रदेश: बिजनौर में किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ कर कलेक्ट्रेट ऑफिस में घुसकर खूब हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के द्वारा एक ट्रैक्टर के टायर की हवा निकालने पर किसानों ने ट्रैक्टर को डीएम ऑफिस में घुसा डाला।आपको बता दें कि एसपी से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीट दिया। जिसके बाद किसानों ने एसपी दफ्तर का घेराव किया। वहां किसानों और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी हुई।

