Please Share
खटीमा: गुरूवार को खटीमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। खटीमा कोतवाली की चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस को दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता मिली है।
दरअसल, चकरपुर पुलिस चौकी को मुखबीर के जरिये सूचना मिलने पर क्षेत्र के गौसिकुंवा गांव में चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार करता था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं सीओ खटीमा ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ खटीमा पुलिस का अभियान लगातार चलता रहेगा।
