पाक ने की आतंकियों पर कार्रवाई, मसूद अजहर के भाईयों समेत 44 आतंकी गिरफ्तार

Please Share

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक, मसूद अजहर के भाईयों समेत 44 आतंकी गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक, मौलाना मसूद अजहर के भाई मुफ्ती अब्दुर रऊफ और हमाद को भी गिरफ्तार किया गया है। ऐसा माना जा रहा हैकि दोनों नाम भारतीय डोजियर में शामिल था।

बता दें कि अब्दुल रऊफ एयर इंडिया के विमान अपहरण कांड में भी शामिल रहा था जब इस विमान को हाईजैक कर कंधार ले जाया गया था।