Lucknow (Charbagh Incident): उत्तर प्रदेश में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। राजधानी लखनऊ भी इस तबाही से अछूती नहीं रही। लखनऊ के व्यस्त चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का एक बड़ा टिन शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शेड के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
India-Australia: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने की भारत की जमकर तारीफ, जल्द ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
घटना के बाद उत्तरी रेलवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित साइट इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी पर भारी जुर्माना लगाया गया है। मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जो हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करेगी।
उत्तरी रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।