Please Share
नई टिहरी: देर शाम ऋषिकेश-चम्बा-गंगोत्री राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। नागनी के पास ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान काम रहे दो मजदूरों के मलबे में दब गए।
घटना के साढ़े तीन घंटे बाद दोनों के शव निकाले गए। ऑल वेदर सड़क बनाने में जुटी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर बुधवार शाम से से दो किमी आगे आमसेरा में देवनगर के पास खुदाई कर रहा था। इस दौरान पहाड़ से मिट्टी का बड़ा टीला मशीन के ऊपर गिर गया, जिससे ऑपरेटर और हेल्पर मशीन के साथ ही मलबे में दब गए। मशीन के नीचे सड़क पर खड़े और मजदूरों ने भागकर जान बचाई।

