Please Share
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को चार महीने की अवधि के बाद खोल दिया गया है। इससे पहले जोजिला में बर्फ हटाने का काम जारी था। सड़क साफ कर उसे आवाजाही के लायक बना दिया गया है। यह सड़क लद्दाख को देश के अन्य भागों से जोड़ती है। सर्दियों में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया जाता है।

