Please Share
मसूरी: मसूरी बायपास रोड़ एनएच 707A पर फरक्लब के पास एक सैलानी के करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना उत्तरप्रदेश से मसूरी घूमने आये सैलानियों ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से करीब 1घंटे के रेस्क्यू के बाद घायल सैलानी को खाई से बहार निकाला। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिये प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल सैलानी का नाम तरुण गर्ग बताया जा रहा है जो अपने दोस्तों के साथ फरीदाबाद से मसूरी घूमने आया हुआ था और शराब के नशे में होने की वजह से संतुलन खो कर गहरी खाई में जा गिरा।

