Please Share
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत रत्न डाॅ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती’ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में श्री रावत ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की स्थापना में संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। वे जीवन पर्यन्त मानवता की सेवा में समर्पित रहे। दलित वर्गों को देश व समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने शिक्षा के महत्व पर सर्वाधिक बल दिया।


