देहरादून से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड पर्वतीय बस की ट्रक से टक्कर, दो घायल

Please Share
देहरादून (डोईवाला)
आज कुआंवाला में उत्तराखंड परिवहन, पर्वतीय डिपो की बस, सड़क के किनारे खड़े ट्रक से  टकरा गयी।  गनीमत रही कि हादसे ने भयानक रूप नहीं लिया।
कुआंवाला (डोईवाला) में  जहाँ सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है, वहाँ देहरादून से गोपेश्वर की और जा रही पर्वतीय डिपो की बस के द्वारा ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।   ड्राइवर को पता ही नहीं चल पाया कि बायीं और ट्रक खड़ा है, जिस कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गयी।
थानाध्यक्ष  डोईवाला ने बताया कि निकटतम पुलिस चौकी से घटनास्थल पर पंहुचकर यात्रियों को तत्काल कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  दो यात्रियों को गंभीर चोटें लगी है।  कुल बस में  लगभग ३२ यात्री मौजूद थे।