ट्रैकरों को बचाने के लिए आज फिर भरी उड़ान

Please Share
ट्रैकरों को बचाने के लिए आज फिर भरी उड़ान 2 Hello Uttarakhand News »

रूद्रप्रयागः पिछले पांच दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे 9 ट्रैकरों को आज रैस्क्यू कर निकाला जाएगा। जिसके लिए जोशीमठ से ऑपरेशन पनपतिया शुरू हुआ।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए डीएम रूद्रप्रयाग मंगलेश घिल्ड़ियाल ने कहा कि कल खराब मौसम के चलते हैलिकॉप्टर से रैस्क्यू ऑपरेशन को सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके कारण सभी ट्रैकरों को सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंचाया जा सका। लेकिन आज मौसम साफ होते ही गुप्तकाशी से जिला प्रशासन एसडीआरएफ के आठ सदस्यीय दल को पनपतिया के नजदीक ड्रॉप करने की तैयारी है। जिससे ट्रैकरों तक पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि कल भी हैलिकॉप्टर को राहत एवं बचाव के लिए भेजा गया था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण ट्रैकरों को ट्रेस नहीं किया जा सका जिससे रैस्क्यू सफल नहीं हो पाया।

Leave a Reply