Please Share
यूपी में एक हफ्ते में ही एक और बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 74 यात्रियों के घायल होने की खबर हैं। इस बार आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 कैफियत एक्सप्रेस औरैया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
फाटक पर फंसे एक डंपर में ट्रेन के टकराने से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुआ।
दरअसल, ट्रेन हादसे की अहम वजह मानव रहित क्रॉसिंग पर डंपर का फसा होना है, डम्पर पहले से ही मानव रहित फाटक में फंसा हुआ था, लेकिन ट्रेन के चालक को इस बात की जानकारी मुहैया नहीं कराई गई थी।


