एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Please Share

एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार 2 Hello Uttarakhand News »

देहरादून। दून पुलिस को नशे के कारोबार को ध्वस्त करने की कड़ी में एक और कामयाबी हासिल हुई है। बीती देर रात रानी पोखरी थाना पुलिस ने एक किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अभियुक्त को धर दबोचा जो कि सहारनपुर से चरस खरीदकर ऋषिकेश सप्लाई कर रहा था।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को देर शाम रानी पोखरी के पास ऋषिकेश की ओर जा रहे एक युवक को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में सतीश उनियाल पुत्र स्व. शांति प्रसाद, 25 साल निवासी रेशम माजरी, देहरादून से एक किलो चरस पकड़ा।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर रानीपोखरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और न्यायालय में पेशी के बाद आज उसे जेल भेज दिया है।

Leave a Reply