Please Share
Dehradun: (Vikasnagar Smack Seizure) उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विकासनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक लेकर देहरादून पहुंचा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह नशे के आदी लोगों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों तक इस मादक पदार्थ की सप्लाई करने की तैयारी में था। इससे पहले कि वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, पुलिस ने उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर (24 वर्ष) निवासी मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। (Vikasnagar Smack Seizure)
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को नशा तस्करी से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में कार्रवाई जारी है।
दून पुलिस ने कहा है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं तक नशे की पहुंच रोकने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Vikasnagar Smack Seizure)
Watch Anantnag Crackdown: BIG ACTION | पुलिसकर्मी की शहादत के बाद 2 संदिग्ध आतंकियों के मकान ढहाए गए

