Please Share
हरिद्वार: शनिवार देर रात एक कार बढेढ़ी पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में दो संतों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों में श्रवणनाथ नगर निवासी रामानंद पीठ के महंत भगवान दास और उनके शिष्य पुष्पेन्द्र गोस्वामी हैं। वहीँ घायलों में महेश पंच, महंत हरेन्द्र दास और विमलेश गोस्वामी हैं।
हेल्लो उत्तराखंड को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार एचआर 76 बी 9704 पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी। यह घटना लगभग रात 12 बजे हुई। घटना के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को निकला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतकों को पोस्टमार्टम के भेजा।

