ट्रेन हादसा – कलिंग उत्‍कल एक्‍सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं..

Please Share

मुजफ्फरनगर: हरिद्वार से पुरी के बीच चलने वाली कलिंग उत्‍कल एक्‍सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है जिसमे कई लोगे के हताहत होने की खबर हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली के पास ट्रेन के 6 डिब्‍बे पटरी से उतर गए हैं। यह दुर्घटना शाम 5 बजकर 46 मिनट के करीब घटी है। यह ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी।

शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। स्‍थानीय लोग मदद के लिए घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply