Please Share
पिथौरागढ नैनीसैनी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तराखण्ड सरकार के अपर मुख्य सचिव ने कहा टेन्डर की तिथि तो समाप्त हो गई है, लेकिन उम्मीद करेंगें कि नैनीसैनी हवाई सेवा मार्च माह तक शुरू हो सकती है। साथ ही अधूरे पड़े कार्यों के लिए बजट बनाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
गौरतलब है कि पिथौरागढ नैनीसैनी हवाई पटटी का कार्य लगभग पूर्ण होेने वाला है। हवाई यातायात को लेकर नेता और अधिकारियों की आवाजाही लगातार होती चली जा रही है। लेकिन कोई भी अधिकारी स्पस्ट नहीं बता पा रहें हैं कि हवाई सेवा कब से चलेगी।
