टिहरी बांध (टीएचडीसी) का नहीं होगा निजीकरण, सीएम त्रिवेंद्र रावत ने बताया बचकाना आरोप

Please Share

देहरादून: टीएचडीसी के निजीकरण को मुख्यमंत्री ने नकार दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, अगर कोई ये आरोप लगा रहे हैं, तो बहुत ही बचकाना आरोप है। उन्होंने कहा मैं समाचारों के माध्यम से मुझे टीएचडीसी के निजीकरण की बात चली है। मैं प्रदेशवासियों को यह कहना चाहता हूं कि आप देखते रहिए, ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। मैं समझता हूं कि जो लोग इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, बाद में उन्हें अपनी इस बयानबाजी पर अफसोस होगा।