भारत पाक और बांग्लादेश सीमा होगी हाईटेक, अमित शाह बोले, हर घुसपैठिए की होगी पहचान और कार्रवाई

Please Share
New Delhi: दिल्ली में आयोजित बीएसएफ इन्वेस्टिचर सेरेमनी के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित  ने देश की सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर “स्मार्ट बॉर्डर” प्रोजेक्ट लागू करेगी, जिसके तहत आधुनिक तकनीक के जरिए सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत बनाया जाएगा।
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार देश में अवैध घुसपैठ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर भेजा जाएगा और भविष्य में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Helicopter Emergency landing: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

अमित शाह ने बताया कि सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ड्रोन रडार, स्मार्ट सेंसर, हाईटेक कैमरे और एडवांस सर्विलांस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाया जाएगा ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि सीमा से जुड़े मुद्दों पर जल्द ही त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी, ताकि राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अवैध घुसपैठ और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
गृह मंत्री ने बीएसएफ जवानों की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है और आने वाले समय में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था से देश की सीमाएं और अधिक मजबूत होंगी।

Watch Rishikesh: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

You May Also Like