जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने की सेना के जवान की हत्या

Please Share

पुलवामा: बुधवार को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। इस जवान का नाम आशिक अहमद नायक बताया जा रहा है। आशिक अहमद इस वर्ष जुलाई में ही जम्‍मू कश्‍मीर लाइट इंफेंट्री के साथ बतौर जवान भर्ती हुए थे। इससे पहले वह जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस में बतौर एसपीओ तैनात थे।

आशिक अहमद को अस्‍तपाल ले जाया गया लेकिन, डॉक्‍टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। आशिक के सिर में आतंकियों ने गोलियां मारी थीं। आशिक अहमद की उम्र 25 वर्ष थीं। वह पुलवामा के गांच पिंगलीना के रहने वाले थे। सेना और स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की ओर से उनकी हत्‍या के लिए जिम्‍मेदार आतंकियों की तलाश के लिए कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च कर दिया गया है।