गोवा में पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग

Please Share

नई दिल्‍ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्‍कार आज गोवा की राजधानी पणजी में शाम पांच बजे राजकीय सम्‍मान के साथ ही सैन्‍य सम्‍मान से किया जाएगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर पणजी के बीजेपी ऑफिस ले जाया गया है। पार्टी के नेता अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच रहे हैं। यहां से पर्रिकर के पार्थिव शरीर को कला एकेडमी ले जाया जाएगा।