Please Share
अल्मोडा: जिले में हैलो उत्तराखण्ड न्यूज़ की खबर का बडा असर हुआ है। आपको बता दें कि, नगर के स्टेशन पर लम्बे समय से हाईटैक शौचालय का पानी सडकों पर बह रहा था। जिससे राहगीरों और यात्रियों का चलना दुर्भर हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन और नगर पालिका से भी की, लेकिन किसी ने कोई सुध नही ली। वहीं जब हैल्लो उत्तराखण्ड न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया उसके बाद प्रशासन होश में आया और स्टेशन में लीकेज हो रहे सिवर के पानी की खुदाई कर उसमें पाईप डाले गए। तत्पश्चात हैलो उत्तराखंड की इस पहल का स्थानीय लोगों ने सराहना की।
