Please Share
न्यूयॉर्क: (New York Seaplane Hard Landing) अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में रविवार को एक सीप्लेन ने ईस्ट रिवर में हार्ड लैंडिंग की। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में विमान में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
बताया गया कि घटना के बाद राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। (New York Seaplane Hard Landing)
न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY) ने इस घटना को “हार्ड लैंडिंग” बताया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी तेजी से साझा किए जा रहे हैं, जिनमें सीप्लेन को पानी में उतरते और बचाव दल को कार्रवाई करते देखा जा सकता है। (New York Seaplane Hard Landing)
Watch; Dehradun Raipur Firing Case: 3 आरोपी गिरफ्तार, बिजनौर की पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह
