Watch General Dhiraj Seth New Army Chief: जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के 31वें थल सेना प्रमुख, संभाली सेना की कमान

Please Share

नई दिल्ली: (General Dhiraj Seth New Army Chief) भारतीय सेना को नया नेतृत्व मिल गया है। जनरल धीरज सेठ ने देश के 31वें थल सेना प्रमुख (Chief of the Army Staff) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जनरल उपेंद्र द्विवेदी से यह जिम्मेदारी संभाली, जो 30 जून 2026 को चार दशक से अधिक की विशिष्ट सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), खड़कवासला के पूर्व छात्र जनरल धीरज सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर में उन्होंने ऑपरेशनल कमांड, रणनीतिक योजना, क्षमता विकास और सैन्य आधुनिकीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
पदभार संभालने के बाद जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के लिए अपना विज़न “VIJAY” साझा किया, जिसका उद्देश्य सेना की युद्ध क्षमता, तकनीकी आधुनिकीकरण, संयुक्त सैन्य संचालन और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारियों को और मजबूत करना है।

Watch Delhi Uttam Nagar Showroom Fire: दिल्ली के उत्तम नगर में तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

समारोह के दौरान एक भावुक क्षण भी देखने को मिला। गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद जनरल धीरज सेठ ने अपने सेवानिवृत्त पिता को सलामी दी। इसके बाद उनके वर्दीधारी छोटे भाई ने भी उन्हें सलामी दी। यह दृश्य एक ही परिवार की कई पीढ़ियों के भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति समर्पण और सेवा की परंपरा को दर्शाता है।
जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण अभियानों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

(General Dhiraj Seth New Army Chief)

Watch; 6 FISHERMEN RESCUED AT SEA: कर्नाटक तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भारतीय तटरक्षक बल ने 6 मछुआरों की बचाई जान