दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, बीजेपी विधायक समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत

Please Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला किया है। हमले में बीजेपी एमएलए भीमा मंडावी समेत 5 की मौत हो गई। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट कर हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। यहां 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।