Please Share
देहरादून: मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग की गाड़ी में भाजपा की चुनावी सामग्री पकड़ने का दावा कर दिया। सरकारी गाड़ी में भाजपा की चुनाव प्रचार सामग्री मिलने से प्रीतम सिंह खासे नाराज दिखे। इस दौरान उन्होंने और उनके समर्थकों ने इस बात का जमकर विरोध किया।
