नहीं थम रही कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की अंदरूनी कलह

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में पार्टी के शीर्ष नेताओं की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। दअरसल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में सम्मान ना मिलने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जाहिर की। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें पार्टी फोरम में अपनी बात रखने की सलाह दी। जिसके बाद किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, इंदिरा ह्रदयेश के साथ अगर ऐसा व्यवहार होता तो क्या उन्हें अच्छा लगता? साथ ही कहा कि, पार्टी के शीर्ष नेता जहां कांग्रेस को ले जाना चाहें, वहां ले जाएं।