निकाय चुनाव की तैयारी में जुटे मेयर

Please Share

देहरादून। नौ महीने पहले राज्य में अपनी सरकार बना चुकी बीजेपी अब निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। धर्मपुर सीट से विधायक और मेयर विनोद चमोली की नजर आने वाले निकाय चुनाव में टिकी है। मेयर साहब इन दिनों सभी वार्डों में स्थानीय लोगों के बीच अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

निकाय चुनाव आने से पहले मीटिंगों का दौर शुरू हो गया जिसमे भाजपा स्थानीय लोगों को विकास कार्यों की लिस्ट गिना रही है। वहीँ मेयर विनोद चमोली का कहना है कि चुनाव को लेकर सक्रियता होना स्वाभाविक है। साथ ही उन्होंने कहा कि दून की जनता एक बार फिर नगर निगम मेयर पद पर बीजेपी को ही चुनेगी।  बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि लगातार बीजेपी की जीत निकाय चुनाव में भी बरकरार रहती है या या कोई फेरबदल होता है।

Leave a Reply