मातम में बदली खुशियां, ट्रक के साथ हुई टक्कर, भाई बहन की मौत

Please Share

रुद्रपुर: दिवाली में एक ही घर के दो लोगों की मौत हो गयी हादसा तब हुआ जब एक भाई और उसकी बहन स्कूटी  पर गदरपुर से अपने घर रुद्रपुर लौट रहे थे। हाईवे पर एक तेज रफ़्तार से आते ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गयी जिसमे दोनों भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घर की खुशियाँ, मातम में बदल गई और परिजनों में चीख पुकार मच गयी।