अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार…

Please Share

अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार… 2 Hello Uttarakhand News »

चमोली  – अवैध कार्यों के विरुद्ध चमोली में चलाये जा रहे अभियान के तहत  जोशीमठ पुलिस के हाथ अवैध शराब का कारोबारी लगा है।

गुरुवार की सुबह को जोशीमठ पुलिस को मुखबिर द्वारा दी गई  सूचना पर कस्बा जोशीमठ झोपडी बाजार से एक व्यक्ति प्रेम सिंह पुत्र धन सिंह को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब और शराब की 2 भट्टिमय अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रेम सिंह उपरोक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply