Please Share
नई दिल्ली: केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में एच 1 बी वीजा पर चर्चा की। एच1 बी वीजा, जो अमेरिकी कंपनियों को अमेरिका में विशेष व्यवसायों में अस्थायी रूप से विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है।
वहीँ राज्यसभा में चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका में काम करने वाले एच1 बी वीजा धारकों के जीवनसाथी की योग्यता 2015 में शुरू की गई थी। वीज़ा की यह श्रेणी H4 वीजा के अंतर्गत शामिल है। आज के समय में इस श्रेणी में जारी किए गए वीजा की संख्या, कुल वीजा का 93% हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को जारी रखने के लिए एक अदालत का आदेश है। ट्रम्प (अमेरिकी राष्ट्रपति) प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह कुछ समय में इसकी समीक्षा कर सकते हैं।

