आयुष शुल्क बढ़ोतरी के विरोध धरने पर बैठे छात्र की तबीयत खराब

Please Share

देहरादून: आयुष शुल्क बढ़ोतरी के विरोध धरने पर बैठे एक छात्र ललित की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं। मौके पर डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। बता दें कि कई दिनों से फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

एनएसयूआई की निकाला विरोध मार्च
इस पहले बुधवार को डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई ने आयुष शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला। एनएसयूआई कार्यकर्ता पहले कॉलेज सभागार में एकत्र हुए। इसके बाद सचिवालय की ओर बढ़ने लगे, जहां पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद छात्रों ने वापस कॉलेज में आकर विरोध मार्च निकाला।