Please Share
बिहार: बेगूसराय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ दिवाली के ही दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मरकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पति-पत्नी के साथ बेटी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त की है जब दिवाली में सभी परिवार एकसाथ खुशियां मना रहे थे। जानकारी के मुताबिक जब परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे तभी मृतक का भाई अपने साथियों के साथ पहुंचा और भाई, भाभी और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी।

