Please Share
बरेली: यूपी के बरेली में 14 साल की नाबालिग के साथ निर्भया जैसी हैवानियत करने वाले 2 युवकों को पॉक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। चार साल पहले दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी थी। मामले में 8 जनवरी 2020 को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को कोर्ट ने सजा सुनाई।
मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक गांव की रहने वाली 14 साल की मासूम 29 जनवरी 2016 की शाम अपनी मां के साथ खेत गई थी। मां खेत से घर लौट आई, लेकिन बेटी वापस नहीं लौटी। काफी देर तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच उसका शव सरसों के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला। उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा मिला। कई चोट के निशान भी मिले थे।

