Please Share
नई दिल्ली: वरिष्ठ बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को बंद करने का सुझाव दिया है। अहमदाबाद के थलतेज में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, सरकार को जेएनयू को लेकर बड़ा कदम उठाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए इसे कम से कम दो साल के लिए बंद कर देना चाहिए और जब यह शुरू हो तो इसका नाम बदल कर सुभाष चंद्र बोस विश्वविद्यालय कर दिया जाना चाहिए। बंद करने से पहले अच्छे छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय या अन्य में स्थानांतरित कर देना चाहिए और हुल्लड़बाजों को बाहर कर देना चाहिए। उन्होने कहा, जेएनयू और अन्यत्र हो रहे नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के हिंसक विरोध के पीछे आतंकी और विदेशी तत्वों का हाथ भी है।

