देहरादून, 21 अप्रैल 2026: जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से SSP देहरादून (DehradunPolice) द्वारा पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कुल 54 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
प्रमुख स्थानांतरण
• निरीक्षक प्रदीप रावत – राजपुर से सहसपुर • निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट – सहसपुर से कैंट • निरीक्षक कमल कुमार लुन्थी – कैंट से डोईवाला • निरीक्षक प्रदीप राणा – डोईवाला से पुलिस कार्यालय संबद्ध • निरीक्षक मुकेश त्यागी – SOG से ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)
थाना/चौकी स्तर पर बदलाव
• उ0नि0 अशोक राठौर – बसंत विहार से एसआईएस पुलिस कार्यालय • उ0नि0 शैकी कुमार – SOG से थानाध्यक्ष बसंत विहार • उ0नि0 परमेश्वर दत्त भट्ट – सेलाकुई से थानाध्यक्ष राजपुर • उ0नि0 लोकपाल परमार – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सेलाकुई • उ0नि0 विनय शर्मा – पुलिस लाइन से कोतवाली नगर • उ0नि0 दीपक गैरोला – कैंट से चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर ज्वाइन करने और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।