Please Share
देहरादून: सीबीआई और रेलवे विभाग की टीम ने शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन के आवासों में छापेमारी की। इस दौरान पाया गया कि, रेलवे के कई अधिकारियों ने अपने सरकारी आवासों पर किरायेदारों को रखा है।
इससे पहले बार-बार शिकायत आने पर कि, अधिकारी अपने घरों में रहते हैं और विभाग की ओर से आवंटित सरकारी आवास किराए पर दे रहे हैं। इसी के चलते सीबीआई उत्तराखंड में कई जगह छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में देहरादून रेलवे कॉलोनी में आज छापेमारी की गई।

